फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस की चुनावी तैयारियों पर ब्रेक

Thu, 26 Jan 2017 12:45 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
congress logo
विज्ञापन
 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस अभी पूरी तरह से शांत है। प्रत्याशियों की घोषणा को लेकर हाईकमान की चुप्पी ने कांग्रेसियों को बेचैन कर दिया है। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के चार दिन शेष हैं लेकिन अभी तक जिले की छह विधानसभा सीटों में एक भी प्रत्याशी घोषित नहीं है। ऐसी हालत में सभी प्रत्याशिता के दावेदार हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं।
विज्ञापन



विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस सबसे पीछे है। बसपा के सभी प्रत्याशी चुनाव मैदान में कूद चुके हैं। भाजपा ने जहानाबाद सीट को छोडकर अन्य सभी पांच सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुनावी शंखनाद कर दिया है। इनकी टीमें भी गांवों में निकल पड़ी हैं। सपा ने भी जहानाबाद, अयाह शाह, सदर विधानसभा सीट पर प्रत्याशी घोषित कर चुनाव अभियान को गति दे दी है, लेकिन कांग्रेस ने अभी तक एक भी सीट पर प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। ऐसे में जिले के कांग्रेसियों में असमंजस की स्थिति है। हालांकि सपा के साथ गठबंधन का समझौता होने से जिले की छह विधानसभा सीटों में एक या दो पर ही कांग्रेस के हिस्से में होंगी। इसके बावजूद अभी तक किसी भी सीट पर प्रत्याशी घोषित न होने से कांग्रेसी अपने घरों में दुबके बैठे हैं।


गठबंधन के लिए सपा ने फिलहाल बिंदकी, हुसैनगंज और खागा विधानसभा सीट पर प्रत्याशियों को अंतिम रूप नहीं दिया है। ऐसी हालत में कांग्रेस हाईकमान का एक भी प्रत्याशी घोषित न किया जाना चुनावी तैयारियों को पीछे को धक्का दे रहा है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अमरनाथ सिंह अनिल का कहना है कि जिला संगठन चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। हाईकमान से प्रत्याशियों के नाम घोषित होते ही उनकी टीमें चुनाव प्रचार के लिए क्षेत्र में फैल जाएंगी। कांग्रेस का मजबूत संगठन मतदान से पहले घर-घर पहुंचने में सक्षम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें