फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: वाहन की टक्कर से हलवाई की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। खखरेरू थाना क्षेत्र में तक्कीपुर मोड़ के पास शुक्रवार रात किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार हलवाई की मौत हो गई। हादसे में साथी घायल हो गया। कठरिया गांव निवासी श्रीराम यादव (45) साथी सोनू गुप्ता निवासी हरदो के साथ दरियापुर से हलवाई का काम खत्म कर बाइक से घर लौट रहे थे। तक्कीपुर मोड़ के पास पीछे से आए वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। दोनों को सीएचसी ले जाया गया। यहां डॉक्टर ने श्रीराम को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें