फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में लगेगा 100 फीट ऊंचा तिरंगा, टावर बनकर तैयार

विज्ञापन
तिरंगा स्थल के सुंदरीकरण कार्य का निरीक्षण करते चेयरमैन प्रतिनिधि हाजी रजा - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर में 100 फीट ऊंचा तिरंगा 25 जनवरी को फहराया जाएगा। 10 लाख की लागत से तैयार टावर पर केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति तिरंगा फहराएंगी।
विज्ञापन

तिरंगा स्थल के सुंदरीकरण के कार्य का रविवार को चेयरमैन प्रतिनिधि हाजी रजा ने निरीक्षण किया। उन्होंने तीन दिन में काम पूरा करने के निर्देश दिए।
नगर पालिका गेट के बाहर फुटपाथ पर 14वें वित्त से नगर पालिका ने 100 फीट ऊंचा टावर बनवाकर तिरंगा लगवाने की तैयारी की है। टावर स्थल पर काला पत्थर लगाकर सुंदरीकरण किया जा रहा है।
यहां पर बड़ी एलईडी व बैठने के लिए बेंच लगाई जानी है। टावर में तिरंगा ऊपर ले जाने और उतारने के लिए मोटर लगाई गई है। तिरंगा 25 जनवरी की शाम तीन बजे केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति फहराएंगी। इससे पहले स्थल के सुंदरीकरण का काम पूरा किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें