पत्रकारों से वार्ता करते बहुआ ब्लाक प्रमुख संतोष पासवान। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। ब्लाक प्रमुख बहुआ संतोष कुमार पासवान को आखिरकार डोंगल मिल ही गया। बुधवार को ब्लाक प्रमुख ने कलक्ट्रेट पुलिस चौकी में पत्रकारों से वार्ता कर जानकारी दी।
बताया कि पिछले दिनों डीएम, एसपी को डोंगल छीनने की शिकायत लोगों के बहकावे में आकर की थी। कहा कि शिकायत पर प्रशासन किसी पर कोई कार्रवाई न करे।
ब्लाक प्रमुख बहुआ बीमारी का बहाना बनाकर बोर्ड बैठक में भी नहीं गए थे। ऐसे में बोर्ड की बोर्ड बैठक निरस्त हो गई थी। ब्लाक प्रमुख का कहना है कि वह अब तेजी से विकास कार्य कराएंगे। (संवाद)
.....................