फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: एक वर्ष से लापता मां-बेटे की हत्या कर शव ठिकाने लगाने की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। किशनपुर थाने के भवानीपुर मजरे गढ़ा गांव में एक वर्ष से लापता महिला और उसके बेटे की हत्या कर शव छिपाने का आरोप परिजन ने लगाया है। महिला के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के एक युवक समेत उसके परिवार के पांच लोगों के खिलाफ बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि बेटी भानु देवी की शादी वर्ष 2014 में अमित कुमार तिवारी से हुई थी। आपसी संबंध बिगड़ने पर दोनों पक्षों की सहमति से अलगाव हो गया। इसके बाद भानु मायके में रहने लगी। आरोप है कि इसी दौरान गांव के अमित मिश्रा ने उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। जनवरी 2018 में अमित मिश्रा उसे बहलाकर ले गया। बाद में दोनों ने शादी कर ली। दोनों से एक पुत्र अंकित का जन्म हुआ।
महिला के पिता ने बताया कि उनकी दूसरी बेटी शोभा तिवारी और भानु देवी के बीच मोबाइल पर अक्सर बातचीत होती थी, लेकिन करीब एक वर्ष से संपर्क नहीं हो पा रहा था। बेटी और नाती की जानकारी लेने के लिए इसी वर्ष चार जुलाई को वह अमित मिश्रा के घर पहुंचे। आरोप है कि वहां अमित के माता-पिता ने उन्हें बेटी को भूल जाने की धमकी दी।
विज्ञापन

राजेंद्र ने आरोप लगाया कि अमित मिश्रा ने बड़े भाई अवधेश मिश्रा, भाई मनीष मिश्रा, पिता गोवर्धन प्रसाद और मां ऊषा के साथ मिलकर भानु देवी और उसके बेटे अंकित की सुनियोजित तरीके से हत्या कर शव ठिकाने लगा दिए। उन्होंने पांच जुलाई को किशनपुर थाने में शिकायत की। कार्रवाई न होने पर छह जुलाई को खागा संपूर्ण समाधान दिवस, 16 जुलाई को एसपी और 17 जुलाई को डीएम समेत डीजीपी, राज्य महिला आयोग और मानवाधिकार आयोग में शिकायत की। इसके बाद तीन अगस्त को न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया।
थानाध्यक्ष मनीष सिंह ने बताया कि पूर्व में दिए गए प्रार्थना पत्रों की जांच की गई थी। साक्ष्य न मिलने के कारण प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई थी। अब पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें