थरियांव। शादी के 14 दिन बाद युवती ने पति के नपुंसक होने की शिकायत पुलिस से की है। आरोप है कि मायके पक्ष के उलाहना देने पर ससुराल पक्ष ने उनके साथ अभद्रता की। पुलिस ने जांच का आश्वासन दिया है।
खागा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने थाने में शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी शादी 17 मई 2025 को थरियांव थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद पांच दिन तक उसके शारीरिक संबंध नहीं बन सके थे। वह चौथी पर मायके पहुंची। जहां कुछ लोगों से पति के नपुंसक होने का पता लगा। किसी दूसरे की बातों में नहीं आई। वह दोबारा ससुराल पहुंची। युवती को पति के नपुंसक होने पर विश्वास हो गया। युवती की सूचना पर मायके पक्ष ससुराल पहुंचे। वहां मायके और ससुराली के बीच विवाद हो गया। मामले की युवती की ओर शनिवार थाने में शिकायत की गई। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि घटना का शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है।