फतेहपुर। खाताधारक के खाते से धोखाधड़ी कर 15 लाख की रकम पार कर दी गई। पुलिस ने मामले में अज्ञात बैंककर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जहानाबाद थाना क्षेत्र के डिघरुवा गांव निवासी अंकित शुक्ला ने पुलिस को बताया कि उसका जहानाबाद कस्बा स्थित बैंक आफ बड़ौदा की शाखा में लिमिट खाता है। बैंक खाते से 19 जुलाई को नौ लाख, 28 जुलाई को दो बार में पांच लाख 40 हजार और 60 हजार निकल गए।
खाते से रुपये निकलने का फोन में मैसेज नहीं आया। वह 30 अगस्त को बैंक से रुपये निकालने पहुंचा। तब उसे खाते से 15 लाख रुपये निकलने की जानकारी हुई। उसने बैंक कर्मियों से रुपये निकलने की जानकारी मांगी।
आरोप है कि बैंककर्मियों ने उसे जानकारी देने से मना कर दिया। इस पर पुलिस से शिकायत की। थानाध्यक्ष धीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि बैंक कर्मियों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। बैंक मैनेजर से पूछताछ कर जांच की रही है।