स्कूल से किताबें न खरीदने पर नाम काटा, शिकायत -डीआईओएस ने कहा जांच होगी संवाद न्यूज़ एजेंसी फतेहपुर। लाकडाउन अवधि की फीस के साथ स्कूल से कापी किताबें खरीदने में असमर्थता जताने पर बच्चे के अभिभावक टीसी थमा दी गई। गुरुवार को अभिभावक की शिकायत पर डीआईओएस ने जांच कराने की बात कही। शहर के आवास विकास कालोनी निवासी शिवनारायण मिश्रा का आरोप है कि उनका बेटा देवांश लिल्स बगिया स्कूल में कक्षा तीन में पढता है। स्कूल ने उसपर अप्रैल, मई, जून की फीस के साथ कापी किताबें खरीदने का दबाव बनाया। एकमुश्त जमा करने में असमर्थता जताने पर बच्चे की टीसी काटकर थमा दिया है। डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच कराई जाएगी। उधर, स्कूल के प्रिसिंपल जीतेंद्र सिंह का कहना है कि आरोप गलत है। वह अपनी मर्जी से टीसी ले गए हैं। अब भी नाम लिखाने के सभी विकल्प खुले हैं।