फतेहपुर। जिला बार एसोसिएशन की आम सभा की बैठक मंगलवार को सिविल बार हॉल में हुई। इसकी अध्यक्षता बार के अध्यक्ष बाबू सिंह यादव ने किया। संचालन बार महामंत्री अनुराग नारायण ने किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंच कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर लखनऊ में लाठीचार्ज के दौरान घायल अधिवक्ताओं को मुआवजा देने की मांग की।
बैठक में एजेंडे के बिंदुओं की दुकानों का किराया बढ़ाने के संबंध में, बार की संपत्ति में अवैध रूप से कब्जा किए हुए लोगों को बेदखल करने के संबंध में, अधिवक्ता कल्याण के लिए ट्रस्ट का गठन कर उसमें कोष की व्यवस्था करने के संबंध में चर्चा हुई। साथ ही कचहरी परिसर में वाहनों के प्रवेश पर रोक, वकालतनामा का मूल्य बढ़ाने, अधिवक्ता हित व बार को सुदृढ़ करने के लिए आए अन्य विचारों पर चर्चा की हुई। इसके पूर्व अधिवक्ता लखनऊ में अधिवक्ताओं के ऊपर पुलिस की ओर से की गई बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज के विरोध में न्यायिक कार्य से विरत रहे। इस दौरान जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने लाठीचार्ज में दोषी प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों को दंडित कर घायलों को मुआवजा देने व अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की। इस दौरान कैलाश प्रताप सिंह, सुशील मिश्र, हितेंद्र सिंह, मणि प्रकाश दुबे, आफताब अहमद, प्रवीण द्विवेदी, इंद्रजीत यादव, मंजुला राजपूत, पुष्पा देवी मौर्य, आयशा साहब , निकेता सोनकर सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।