बिंदकी में रविवार को मिलर्स एवं गल्ला व्यापार मंडल कमेटी का गठन किया गया। मनोनीत पदाधिकारियों ने व्यापारिक समस्याओं को दूर कराने का भरोसा दिया। कहा कि संगठन से मिली जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाने का काम किया जाएगा।
दरवेशाबाद के समीप स्वामी विज्ञानानंद इंटर कॉलेज परिसर में मिलर्स एवं गल्ला व्यापार मंडल का यह कार्यक्रम हुआ। जिसमें नई कमेटी का गठन किया गया। नवनियुक्त मिलर्स एवं गल्ला व्यापार मंडल अध्यक्ष आनंद गुप्ता की कमेटी में जय कुमार साहू को महामंत्री, हरि प्रकाश गुप्ता को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उमाशंकर वर्मा उपाध्यक्ष, सतीश गुप्ता कोषाध्यक्ष, मुवेंद्र उमराव संगठन मंत्री व रमेश कुमार को प्रचार मंत्री बनाया गया।
नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक करण सिंह पटेल ने भाजपा के कामकाज को रखते हुए व्यापारिक हित पर चर्चा की। भरोसा दिया कि वह व्यापारियों की समस्याओं को दूर कराने के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। इस मौके पर राजेंद्र प्रसाद गुप्ता उर्फ कक्कू, चंद्रिका प्रसाद गुप्ता, वेद प्रकाश गुप्ता, नरेंद्र गुप्ता, राजेश गुप्ता उर्फ राजा भैया, नन्हे लाल गुप्ता, रामचंद्र गुप्ता, चंद्रशेखर, सुरेश चंद सैनी उर्फ़ बाबा भी मौजूद रहे।