फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: चित्रों में सजे सपनों के भारत के रंग, गौरव और गौरी ने मारी बाजी

विज्ञापन
फोटो-39-गौरव। संवाद
विज्ञापन
खागा। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत मेरे सपनों का भारत-सेवा संकल्प विषय पर जनपद स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता और प्रदर्शनी आयोजित हुई। इसमें मां गौरा शिक्षा सदन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विजयनगर के दो विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान हासिल कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जगह बनाई।
विज्ञापन

विद्यालय के कक्षा सात के छात्र गौरव ने जूनियर और कक्षा 10 की छात्रा गौरी ने सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। दोनों अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह और प्रबंधक डॉ. राजेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों की उपलब्धि पर खुशी जताई। रामगोपाल त्रिपाठी इंटर कॉलेज विजयीपुर के कक्षा 10 के छात्र सागर कुमार ने सीनियर वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त किया।

फोटो-39-गौरव। संवाद

फोटो-39-गौरव। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें