फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतलहर का प्रकोप जारी, राहत कार्य नाकाफी साबित हुए

Sat, 17 Jan 2015 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कड़ाके की ठंड व शीतलहर रबी फसलों की दुश्मन बन गई है। ठंडी के मौसम की एक माह से तब्दीली न होने पर अधिकतर फसलें बर्बादी की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे आलू, हरी सब्जी, दलहन, तिलहन की फसलें शीतलहर की चपेट में आने के बाद अब गेहूं की फसल पर भी असर दिखाई देने लगा है। फसल बचाव के सभी उपाय बेमकसद साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन



किसान अपनी किस्मत पर आंसू बहा रहा है। खरीफ की फसल में सूखे से बर्बाद किसानों को एक बार फिर से मौसम की बेरुखी का सामना करना पड़ रहा है।

एक माह से लगातार ठंड, कोहरा और शीतहर का प्रकोप जारी है। इससे किसानों की आलू, केला, राई/सरसो, अरहर की फसलें पहले ही बर्बाद हो चुकी हैं।

भारतपुर के किसान मलखान सिंह ने बताया कि 20 बीघा आलू की फसल बुआई की थी। शीतलहर की वजह से आलू के फलों में बढ़ोत्तरी नहीं हो रही है। 20 दिन पहले आलू का फल जितना था, अब भी उतना ही है।

आलू के पौधों में झुलसा रोग भी लग गया है। बचाव के लिए दो बार दवा का छिड़काव किया गया लेकिन कोई असर नहीं हुआ। मलांव के किसान रामभवन लोधी व टेक्सारी बुजुर्ग के किसान आरके लोधी ने बताया कि गेहूं की फसल में अभी तक शीतलहर का असर नहीं था। अब गेहूं के पौधे भी पीले पड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौसम में न तो कोई दवा असर कर रही है, न ही उर्वरक का असर हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें