फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतलहर और कोहरे से जनजीवन कराह उठा

Fri, 16 Jan 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र में एक बार फिर लौटकर आई ठंड ने सबको परेशान कर दिया है। ठंड में जहां लोगों की रफ्तार धीमी हो गई है। वहीं कोहरे के कारण वाहन भी रेंगते रहे। ठंड से बचाव के लिए प्रशासन ने जो मुख्य चौराहों पर अलाव लगवाए, वह ऊंट के मुंह में जीरा साबित हुए हैं।
विज्ञापन


नगर के दुकानदारों में एनआईसी रोड में अजय ओमर, मोहित, मुकुंदी गुप्ता, राजेश ओमर, बजाजा गली में ओम प्रकाश बडे़, एकलब्य, पदम ओमर, फाटक बाजार में बंदू गुप्ता, चंदू दुबे, जवाहर, जयदेव सिंह, बासुदेव सिंह, सम्राट सिनेमा मोड़ में योगेश गुप्ता उर्फ पप्पू , बउवन गुप्ता, तहसील रोड में राजीव कोहली, राकेश बजाज, बीरेंद्र तिवारी, कुंवरपुर रोड में गोबिंद बाबू टाटा, ललौली चौराहे में राजकुमार गुप्ता उर्फ चुइयां, दिनेश लोहिया आदि स्थानों में दुकानदारों ने आपस में चंदा करके लकड़ियां डलवाकर अलाव जलवाए और कामकाज छोड़ आग का सहारा लेकर ठंड से अपना और राहगीरों का बचाव किया। एसडीएम शिव प्रसाद, तहसीलदार दूधनाथ यादव ने बताया कि तहसील प्रशासन की ओर से अम्बेडकर चौराहा, गांधी चौराहा, खजुहा तिराहा, सीएचसी के अलावा ग्रामीण क्षेत्र में अमौली, जाफरगंज, जोनिहां, चौडगरा, मलवां, खजुहा, देवमई में अलाव लगवाए गए हैं।

इंसेट
कंबल की आस में हजारों गरीब
बिंदकी। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र में हजारों गरीब कं बल मिलने की आस में तहसील मुख्यालय के चक्कर काट रहे हैं। इन गरीबों को आश्वासन के अलावा कुछ भी हाथ नहीं लग रहा है। एसडीएम शिव प्रसाद ने बताया कि तहसील क्षेत्र में 424 गांव हैं, इन गांव के गरीबों को कंबल वितरण करने के लिए उन्हें सिर्फ एक हजार कंबल ही मिले थे। जो ऊंट के मुंह में जीरा साबित हुए हैं। उन्हाेंने कहा कि तीन हजार कंबलाें की और मांग की गई है। यदि यह कंबल मिल जाते हैं तो अत्यंत गरीब पात्रों को शीघ्र ही वितरित करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

फोटो परिचय26-ठंड से आरओबी निर्माण कार्य बंद

आरओबी का निर्माण कार्य बंद
 खागा। सर्दी से आरओबी निर्माण बंद हो गया है। ठंड के कारण मजदूर काम पर नहीं आ रहे हैं, जो मजदूर आते भी हैं। सर्विस लेन और नालियों का निर्माण भी ठप है।  करीब चार दिनों से लगातार अधिक ठंडक से आरओबी का निर्माण प्रभावित है। हरदों की ओर चार खंभों का काम स्लैब पड़ने के बाद काम बंद हो गया है। इसी प्रकार नगर की ओर अर्धनिर्मित खंभों का निर्माण भी बंद है। स्थल के दोनों ओर नालियों और सर्विस लेन का निर्माण करीब एक सप्ताह पहले शुरू हुआ था, जो अब बंद है। केवल एक तरफ नाली की खुदाई हुई है। अधिशाषी अभियंता आरएस वर्मा ने बताया कि अधिक ठंडक और घने कोहरे के चलते मजदूर नहीं आ रहे हैं, जिससे काम पूरी तरह से नहीं हो रहा है, जो मजदूर आते भी हैं। उनसे बहुत कम काम हो पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें