फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: काम से लौटा कोल्ड स्टोर कर्मी फंदे से लटका

विज्ञापन
विज्ञापन
चौडगरा। काम से लौटने के बाद शुक्रवार रात कोल्ड स्टोर कर्मी घर में फंदे से लटक गया। पुलिस ने पूछताछ की लेकिन परिजन घटना की कोई वजह नहीं बता सके। ग्रामीणों में घरेलू कलह होने की चर्चा है।
विज्ञापन

कल्यानपुर थाना क्षेत्र के मौहार गांव निवासी वीर बहादुर सिंह (35) एक कोल्ड स्टोर में नौकरी और कृषि कार्य करता था। परिजन ने बताया कि वह कोल्ड स्टोर से ड्यूटी के बाद शाम को घर लौटा और कमरे में चला गया। कमरा बंद कर पंखे के हुक पर रस्सी के फंदे से लटक गया।
जब वह लोग कमरे में पहुंचे तो वीर बहादुर को फंदे से लटका देखकर सन्न रह गए। चौडगरा चौकी प्रभारी चंदन सिंह पहुंचे और पूछताछ की। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार ने बताया कि आत्महत्या की वजह की जांच की जा रही है। ग्रामीणों से पूछताछ में घरेलू कलह की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें