फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड ने दी दस्तक, दो डिग्री पारा लुढ़का

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम का मिजाज बदलने के साथ ही ठंड ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

पूरा शहर कोहरे की चादर ढका रहा और वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गई। हाईवे पर वाहन रेंगते रहे। बादल की वजह से दिनभर धूप नहीं निकली। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि एक-दो दिन में हल्की बूंदाबांदी होगी। इसके बाद ठंड और बढ़ेगी।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 24 घंटे में दो डिग्री लुढ़क कर 26 डिग्री रिकार्ड किया गया। पारा के लुढ़कने और दिनभर धूप न निकलने की वजह से सर्दी का असर रहा। शुक्रवार को भोर पहर से ही कोहरा की धुुंध से शहर ढक गया। हाईवे पर कुछ दूरी पर जा रहे वाहन नहीं दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेडलाइट जलाकर वाहन हाईवे में रेंगते रहे। रात्रिसेवा वाली रोडवेज बसें भी अपने तय से समय पर बस अड्डा नहीं पहुंचीं। भोर पहर आने वाली बसें आठ बजे के बाद आईं। सुबह नौ बजे के बाद कोहरा की धुंध कम हुई तो वाहनों की रफ्तार बढ़ी। केवीके थरियांव के मौसम विशेषज्ञ सचिन कुमार शुक्ला ने बताया कि 12-13 दिसंबर को जिले में हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके बाद सर्दी और बढ़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें