फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड़क बढने के बावजूद नहीं जले अलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
ठंड बढ़ने के बावजूद नगर पालिका ने अभी तक सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था नहीं की है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड समेत सभी सार्वजनिक स्थलों पर अभी सुबह शाम ठंड से लोग ठिठुर रहे हैं, लेकिन राहत की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन

नगर पालिका ने लकड़ी की खरीद तक नहीं की है। बचा हुआ स्टॉक से ही काम चल रहा है। पिछले सालों में शहर के 46 सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाए जाते थे, लेकिन अभी तक एक भी स्थान में अलाव की व्यवस्था नहीं है।
चेयरमैन प्रतिनिधि हाजी रजा ने बताया कि फिलहाल अलाव जलाने के लिए नगर पालिका के पास लकड़ी का स्टाक है। जरूरत पड़ने पर टेंडर प्रक्रिया कराकर खरीद शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका ने रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस अड्डा, ज्वालागंज चौराहा और जिला अस्पताल में बने रैन बसेरा के सामने अलाव जलवाया है।
ईओ मीरा सिंह ने बताया कि बुधवार से अलाव जलाने के स्थल बढ़ाए जाएंगे। दो-चार दिन में शहर के सभी सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें