फतेहपुर। जिला अस्पताल के आयुष विंग में एक साल से अधिक समय से आयुर्वेद और यूनानी चिकित्सा पद्धति की दवाओं का अभाव है। ऐसे में डॉक्टर एलोपैथिक दवाएं लिखने को मजबूर हैं।
सीएमओ डॉ. राजीव नयन गिरि ने पिछले साल जिला अस्पताल में आयुष दवाओं की आपूर्ति की प्रक्रिया चलने का बात कही थी, लेकिन अभी तक सिर्फ होम्योपैथिक चिकित्सा प्रणाली की ही दवाएं मिल पाईं हैं। आयुर्वेद और यूनानी चिकित्सा पद्धति की अभी तक आयुष विंग में दवाएं नहीं हैं। ऐसे में आयुर्वेद और यूनानी डॉक्टरों एलोपैथिक दवाओं से इलाज कर रहे हैं।
कोरोना काल के बाद से जिला अस्पताल के आयुष विंग में मरीजों की भीड़ जुट रही है। आयुर्वेद और यूनानी दवाएं न मिलने से मरीजों को निराश होना पड़ रहा है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था में प्रश्नचिह्न खड़े होने लगे हैं।
सीएमओ ने बताया कि जिला अस्पताल के आयुष विंग में होम्योपैथिक दवाओं की आपूर्ति करा दी गई है। आयुर्वेद और यूनानी दवाएं की आपूर्ति की प्रक्रिया चल रही है। अप्रैल महीने में काफी तादाद में आयुष दवाएं आने वाली हैं।