फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: सीएमओ ने देर से आने पर कनिष्ठ सहायक को लगाई फटकारा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमौली। मुख्य चिकित्सा अधिकारी राजीव नयन गिरी ने मंगलवार को सीएचसी का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह 10:30 बजे सीएमओ सीएचसी पहुंच गए। उन्होंने सबसे पहले अभिलेख और स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। दवा भंडार की जांच की। इसी दौरान विलंब से पहुंची कनिष्ठ सहायक विमलेश गौतम को सीएमओ न जमकर फटकार लगाई और भविष्य में समय से आने की हिदायत दी।
एक्सरे कक्ष में पार्टिशियन कराने के साथ भवन की दीवारों में आई दरारें दुरुस्त करने के चिकित्साधीक्षक डॉ. पुष्कर कटियार को निर्देश दिए। आशा एवं स्वास्थ्य कर्मियों की चल रही बैठक में पहुंचकर महत्वपूर्ण जानकारियां दी और संचारी रोगों से बचाव के लिए जागरूकता अभियान में सहायक बनने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओपीडी का निरीक्षण करने के बाद 40 मरीजों एवं तीमारदारों से रूबरू होकर मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। इसके बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जजमोइया पहुंचकर मौजूद डॉ. रामशंकर, फार्मासिस्ट सुरेंद्र कुमार से स्वास्थ्य सेवाओं की विस्तृत जानकारी ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें