फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाएदारी पर घनघना रहे सीएमओ दफ्तर के फोन

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। हेल्थ एंड न्यूट्रिशन के तहत सीआरएस मद से खरीदे गए चिकित्सा उपकरणों का भुगतान न होने से सीएमओ दफ्तर के फोन घनघना रहे हैं। यह उपकरण एचपीसीएल की फंडिंग से खरीदे गए हैं।
विज्ञापन

साल भर से ज्यादा वक्त होने के कारण उपकरण मुहैया कराने वाली फर्में, भुगतान को लेकर फोन मिला रही हैं। यह स्थिति तब है जब खरीदे गए उपकरणों की पूरी धनराशि महीने भर से सीआरएस खाते में पड़ी है।
वित्तीय वर्ष 2019-20 में जनपद के सदर अस्पताल व जिला महिला अस्पताल समेत पीएचसी व सीएचसी की चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर बनाने को हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड आगे आई।
विज्ञापन

तेल कंपनी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक कानपुर ने तत्कालीन डीएम व सीएमओ की मौजूदगी में 211.12 लाख के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए। जिसमें सरकारी अस्पतालों में जरूरत के उपकरण उपलब्ध कराने का मसौदा तैयार हुआ।
14 फरवरी को तत्कालीन सीडीओ की अध्यक्षता में क्रय कमेटी की बैठक हुई। जिसमें उपकरणों को जैम पोर्टल के माध्यम से खरीदने का फैसला लिया गया। लॉकडाउन लगने की वजह से बीच में काम रुका रहा।
हालांकि इस बीच ईसीजी, मेडिसिन ट्राली, होरिजेंटल आटोक्लेव, डिफ्रीब्रिलेटर, कार्डियक मानीटर आदि की खरीद कर ली गई। लॉकडाउन खत्म होने के बाद डिजिटल पोर्टेबुल एक्सरे मशीन, डीजी सेट और हाडड्रोलिक ओटी टेबल जैसे उपकरण उपलब्ध हो गए।
इस सामान की कीमत 1 करोड़ 77 लाख 79 हजार 853 है। उपकरणों की खरीद फरोख्त का काम होने के बावजूद अभी तक एक भी फर्म को भुगतान नहीं किया जा सका है।
फतेहपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य उपकरणों की आपूर्ति कराने वाली करीब 12 फर्म हैं। इनमें से किसी को 20 लाख का भुगतान पाना है तो किसी को 40 लाख का।
सूत्रों की माने तो सीआरएस फंड में महीने भर पहले ही पूरी रकम आ चुकी है। दरअसल, इन उपकरणों का भुगतान चेक के जरिये किया जाता है। पूर्व में तैनात सीएमओ डॉ. सूर्य प्रकाश अग्रवाल ने तबादला होने की खबर महीने भर पहले सुनकर इस मामले में रुचि नहीं ली। ऐसे में पैसा आने के बाद भी संबंधित संस्थाओं को भुगतान नहीं हो सका।
सीआरएस फंड से खरीदे गए उपकरण
उपकरण संख्या कीमत (रुपये में)
ईसीजी मशीन 4 234000
मेडिसिन ट्राली 20 299990
हीमोग्लोबिननो मीटर 400 2320000
होरिजेंटल आटोक्लेव 1 498900
क्रश कार्ट 12 432000
डिफ्रीब्रिलेटर 1 444900
कार्डियक मानीटर 5 425000
डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड 4 75329
आरओ प्लांट 6 359994
डिजिटल एक्सरे मशीन 5 224500
सीआरएस सिस्टम 5 5175000
डिजिटल हीमोग्लोबिनोमीटर 50 325000
पैथालाजिकल माइक्रोस्कोप 6 92049
डीजी सेट 25 केवीए 6 2505056
रेफ्रिजरेटर डबलडोर 14 394450
एसी 15 टन 20 510980
हाइड्रोलिक एलआर टेबल 18 711000
वाटर गीजर 20 लीटर 6 44394
उपकरण आपूर्ति करने वाली संस्थाओं का बकाया होने की वजह से फोन आ रहे हैं। यह भुगतान सीएमओ व डीएम के संयुक्त हस्ताक्षर से होगा। दोनों अफसरों ने हाल ही में चार्ज संभाला है। कोशिश होगी कि जल्द भुगतान हो जाए। - डॉ. संजय कुमार, एसीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें