फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपक्षियों पर गरजे सीएम, लगाई वायदों की झड़ी

Thu, 16 Feb 2017 12:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
बिंदकी की विशाल सभा को संबोधित करते अखिलेश यादव। - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव ने शहर व बिंदकी में जनसभा को संबोधित करते हुए घोषणाओं की झड़ी लगा दी। कहा कि सरकार बनते ही जिले में सबसे पहले सीवर लाइन और फिर 24 घंटे बिजली देने के लिए अंडरग्राउंड केबिल बिछेगी। जिला अस्पताल को हाईटेक कर फतेहपुर को एक मेडिकल कालेज भी देंगे।
विज्ञापन


पहली सभा बिंदकी के पशु बाजार में हुई और इसके बाद सीएम ने मुस्लिम इंटर कालेज के मैदान पर जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह चुनाव ऐतिहासिक है, क्योंकि लगातार दूसरी बार सरकार किसी की नहीं बनी। पर, यहां तो समाजवादी की लहर है, हम दूसरी बार सरकार बनाने जा रहे हैं। इसमें कांग्रेस हमारे साथ है। कहा कि पुलिस वालों के लिए बहुत कुछ किया। अब दसवीं, बारहवीं पास करने के बाद दौड़ लगाओ और पुलिस में भर्ती हो जाओ। कोई दूसरा इम्तहान नहीं होगा। सरकार बनने पर समाजवादी पेंशन 500 से बढ़ाकर एक हजार रुपये करने जा रहे हैं।

पीएम पर तंज कसते हुए कहा कि रेडियो और टीवी पर मन की बात की जाती है, लेकिन उनकी बात आज तक किसी के समझ में नहीं आई। नोटबंदी कर सभी को लाइन में खड़ा कर दिया। मुआवजा देने की बात आई तो समाजवादी सरकार ने दिया। अब जनता समझ चुकी है। एक बार फिर वह लाइन में लगेगी लेकिन वोट के लिए। सीएम ने कहा कि नोट काला-सफेद नहीं होता। लेनदेन काला-सफेद होता है। टैक्स नहीं भरा तो वह काला हो गया। काला है और टैक्स भर दिया तो वह सफेद हो जाता है।
विज्ञापन


एक्सप्रेस-वे पर कहा कि मोदी जी आप उस पर चल लो तो मन बदल जाएगा, मतदान हो तो साइकिल का बटन ही दबाओगे। मेट्रो के बारे में बोले कि केंद्र के पास मंजूरी अटकी है। मिल जाए तो चला कर दिखा देंगे। जनसभाओं में प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गौतम, जिला प्रभारी दिनेश सिंह, चुनाव प्रभारी उमाशंकर, पूर्व सांसद राकेश सचान, पूर्व सांसद अशोक पटेल, राम आसरे विश्वकर्मा, पूर्व विधायक मोहम्मद सफीर, सदर प्रत्याशी चंद्र प्रकाश लोधी, अयाहशाह के प्रत्याशी अयोध्या प्रसाद पाल, हुसैनगंज की गठबंधन प्रत्याशी ऊषा मौर्या, खागा से कांग्रेस प्रत्याशी ओम प्रकाश गिहार, बिंदकी से प्रत्याशी रामेश्वर दयालू दयाल गुप्ता, जहानाबाद प्रत्याशी मदन गोपाल वर्मा, जिलाध्यक्ष कांग्रेस अमरनाथ सिंह अनिल, वंदना राकेश शुक्ला समेत कई सपा और कांग्रेस के नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें