फतेहपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिला पंचायत की 35 सड़कों का शुुभारंभ किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी संजीव सिंह सीएम से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मुखातिब हुए।
वीसी में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पहली बार जिला पंचायत की सड़कें मशीनों से बनने जा रही हैं। अभी तक यह तकनीक बड़ी सड़क परियोजनाओं में प्रयोग होती थी।
जिला पंचायत की ओर से बनने जा रही ये 35 सड़कें ग्रामीण क्षेत्र के 31 किलोमीटर लंबे दायरे को समुचित मार्ग उपलब्ध कराएंगी।
जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अभय प्रताप उर्फ पप्पू सिंह ने बताया कि इन सड़कों के जिला पंचायत की ओर से 9 करोड़ 84 लाख रुपयों का बजट स्वीकृत किया गया है।
सड़क परियोजनाओं का शुभारंभ हो गया है अब इनका शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरु करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह सड़कें मशीनों की नई तकनीक से बनाई जाएंगी।
सीएम की वीसी में अपर जिलाधिकारी पप्पू गुप्ता और जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी लालता प्रसाद वर्मा भी मुख्य रूप से मौजूद रहे।