फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच नलकूप बंद, पेयजल संकट बढ़ा

Tue, 10 May 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
पानी के लिए टैंकर पर लाइन लगाए लोग। - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
शहर के दक्षिणी इलाके में तीन दिन से पेयजल संकट बढ़ गया है। अचानक पांच नलकूप तकनीकी खराबी से बंद होने के कारण लोग पेयजल के लिए तरस रहे हैं। लोगों को रात में जागकर पानी के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। सोमवार को अवकाश के चलते समस्या नहीं सुधर पाई।
विज्ञापन


शहर के देवीगंज, गंगानगर कालोनी, अंबेडकर नगर, ईसाइनपुरवा, अशोकनगर में तीन दिन से पेयजल संकट गंभीर हो गया है। रेलबाजार, सादीपुर, चर्च, अंदौली रोड और राधानगर के नलकूप तकनीकी खराबी से बंद हैं। जिससे लोगों को भीषण पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। दिन को नलों की टोटियों से पानी की बूंद तक नहीं टपकती है।

कनेक्शन में लगे टुल्लू पंप भी बेकार साबित हो रहे हैं। रात-रात भर जागकर मोहल्लेवासी जलापूर्ति का इंतजार कर रहे हैं। इसके बावजूद पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। दिन में लोग सबमर्सिबल पंप लगे घरों में पानी के लिए लाइन लगा रहे हैं। इतना ही नहीं मजबूर होकर लोग कुओं का पानी ले रहे हैं। अवकाश होने के कारण नगर पालिका में ताला बंद रहा।
विज्ञापन


जिससे लोग शिकायत भी नहीं कर सके। देवीगंज के मानेंद्र, शिवसेवक, राजू, अंबेडकर नगर के प्रेमकुमार का कहना है कि यह समस्या तीन दिन से पैदा हुई है। दिन के समय टुल्लू पंप चलाने पर भी जलापूर्ति नहीं मिल रही है। ऐसी हालत में बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हर घर का एक व्यक्ति जलापूर्ति के इंतजार में रातभर जागता है।

देर रात में जलापूर्ति होने पर पानी का स्टाक किया जाता है। इसी से दिन में काम चलाया जाता है। जलकल विभाग के क्षेत्रीय अवर अभियंता लालमणि त्रिपाठी का कहना है कि कुछ नलकूप बंद हैं। इन्हें ठीक करने के लिए टीमों को निर्देश दिए जा चुके हैं, जिन नलकूपों की मोटरें फुंकी हैं, उन्हें खोलकर वर्कशाप भेजा गया है। मंगलवार को समस्या का निराकरण करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें