फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: नगर पंचायत में रोज चलेगा स्वच्छता अभियान, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। नगर पंचायत क्षेत्र में प्रशासन के सहयोग से शीघ्र ही स्वच्छता अभियान शुरू किया जाएगा। यह अभियान रोज चलाया जाएगा। इससे नगर क्षेत्र को साफ और स्वच्छ बनाया जा सके। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ जुर्माना भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन


नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी देवहूति पांडेय ने बताया कि स्वच्छता अभियान को प्रभावी बनाने के लिए सफाई कर्मियों को आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इससे सफाई कार्य तेजी और बेहतर तरीके से किया जा सके। उन्होंने लोगों से अपील की कि कचरा खुले में न फेंके बल्कि घरों में एकत्र कर सुबह कचरा गाड़ी को ही दें।

अधिशासी अधिकारी ने कहा कि स्वच्छता से जुड़े नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। खुले में कचरा फेंकने या गंदगी फैलाने वालों पर जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। अभियान के माध्यम से नगर को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें