फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: चतुर्थश्रेणी कर्मी को पीटकर लूटा, मुकदमा

Fri, 10 Mar 2023 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। शादी समारोह से ड्यूटी पर जा रहे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के साथ मारपीट कर लूटपाट की गई। मामले में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के भिटौरा निवासी राजू धानुक पोस्टमार्टम हाउस में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। वह छह मार्च को विवाह में शामिल होने चुरियानी गए थे। उन्हें सुबह छह बजे फोन में पोस्टमार्टम ड्यूटी पर आने की सूचना मिली। वह पोस्टमार्टम हाउस जा रहे थे। उन्हें रास्ते में नन्हू सिंह, भोलू सिंह ने रुकवा लिया। हॉकी और लात घूसों से पीटा। सोने की चेन और अंगूठी और पांच हजार रुपये छीन लिए। गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी देकर जातिसूचक शब्द बोले। थानाध्यक्ष आनंद पाल सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें