फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: नेग को लेकर दो किन्नर गुटों में बवाल, चार को चार घंटे तक बनाया बंधक

विज्ञापन
फोटो-15-नरैनी स्थित श्रेया किन्नर के घर में पहुंची पुलिस। संवाद
विज्ञापन
थरियांव (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र के टेक्सारी बुजुर्ग गांव में शुक्रवार को शादी समारोह में नेग लेने पहुंचे दो किन्नर गुटों के बीच सीमा विवाद को लेकर हंगामा हो गया। आरोप है कि एक गुट दूसरे गुट के चार किन्नरों को कार में बैठाकर नरैनी स्थित अपने घर ले गया। यहां उन्हें करीब चार घंटे तक बंधक बनाकर मारपीट की गई। सूचना मिलने पर थरियांव और किशनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान पुलिस और किन्नरों के बीच नोकझोंक भी हुई। बाद में पुलिस ने चारों को छुड़ाया।
विज्ञापन

खागा कोतवाली क्षेत्र के पक्का तालाब मोहल्ला निवासी दीपिका किन्नर, पायल किन्नर, अंजू किन्नर और देविका किन्नर टेक्सारी बुजुर्ग गांव में नेग लेने पहुंचे थे। सूचना मिलने पर किशनपुर थाना क्षेत्र के नरैनी गांव निवासी श्रेया किन्नर अपने साथियों के साथ वहां पहुंच गए।
खागा की करीना किन्नर का आरोप है कि श्रवण उर्फ श्रेया किन्नर और उनके साथियों ने चारों को मैरिज हाल में नेग लेने से रोकते हुए गाली-गलौज और मारपीट की। इसके बाद उन्हें कार में बैठाकर घर ले गए। आरोप है कि वहां उनके साथ मारपीट की गई और कपड़े तक फाड़ दिए गए।
विज्ञापन

सूचना पर थरियांव थाना प्रभारी एसबी सिंह और किशनपुर थानाध्यक्ष योगेश कुमार नरैनी स्थित श्रेया किन्नर के घर पहुंचे। काफी देर तक किन्नरों ने पुलिस को अंदर नहीं जाने दिया जिससे नोकझोंक हुई। बातचीत के बाद करीब चार घंटे में पुलिस ने चारों को मुक्त कराया। किशनपुर थानाध्यक्ष योगेश कुमार ने बताया कि चारों किन्नरों को थरियांव पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। थरियांव थाना प्रभारी समशेर बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-15-नरैनी स्थित श्रेया किन्नर के घर में पहुंची पुलिस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें