फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बस स्टॉप पर स्वच्छता के दावे हवा, शौचालय बने शोपीस

विज्ञापन
फोटो-13- रोडवेज बस डिपो पर खड़ी बसें। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। यात्रियों की सुविधा के लिए बना रोडवेज परिसर बदइंतजामी का शिकार है। लखनऊ और बांदा रूट की बसों के पीछे लोग खुलेआम पेशाब कर रहे हैं। इससे पूरे परिसर में दुर्गंध फैली हुई है। सुलभ शौचालय उपलब्ध होने के बावजूद उसका इस्तेमाल न होने से आने वाली दुर्गंध से यात्रियों का परिसर में ठहरना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

हैरानी की बात यह है कि शौचालय होने के बावजूद कई लोग उसका इस्तेमाल करने के बजाय खुले में ही पेशाब कर रहे हैं। इससे बस अड्डे का वातावरण अस्वच्छ हो गया है। बसों का इंतजार कर रहे यात्रियों, महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को सबसे अधिक दिक्कत उठानी पड़ रही है। रेखा, सुनीता, प्रेमनारायण अवस्थी और राकेश सिंह ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद न तो खुले में पेशाब करने वालों पर रोक लगाई गई और न ही सफाई व निगरानी व्यवस्था को प्रभावी बनाया गया।

रोडवेज परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के लिए नियमित सफाई कराई जाती है। खुले में पेशाब करने वालों को रोकने के लिए कर्मचारियों को निर्देश दिए जाएंगे। सुलभ शौचालय का इस्तेमाल सुनिश्चित कराने के साथ संबंधित स्थानों पर चेतावनी बोर्ड लगाए जाएंगे। नियमों के तहत जुर्माना भी लगाया जाएगा। यदि कहीं गंदगी की शिकायत है तो उसे तत्काल दूर कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एसपी सिंह, एआरएम।

फोटो-13- रोडवेज बस डिपो पर खड़ी बसें। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें