बहुआ में हैंडपंप से पानी भरते लोग। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
बहुआ। नगर पंचायत के खेल मैदान में लगे ट्यूबवेल की मोटर दो दिन से फुंकी है। इससे 20 हजार की आबादी को पानी के संकट से जूझना पड़ रहा है। लोगों को हैंडपंप पर लंबी लाइन लगानी पड़ रही है।
खेल मैदान में नगरीय क्षेत्र को जलापूर्ति करने वाले ट्यूबवेल की मोटर शुक्रवार सुबह फुंक गई थी। इस कारण जलापूर्ति बंद है। इससे जवाहर नगर, शांति नगर, गांधी नगर, कृष्णा नगर पूर्वी, पश्चिमी, शास्त्री नगर, राजनगर, सर्वोदय नगर, आजाद नगर की जलापूर्ति बंद है। जलकल की टीम सुबह से मोटर सही करने में लगी रही, लेकिन देर शाम तक जलापूर्ति बहाल नहीं हो सकी। ईओ एचपी सिंह ने बताया कि मोटर सही कराने के लिए जलकल जेई व कर्मचारियों को भेजा था। मोटर निकाल कर सही कराने का काम चल रहा है। रविवार को जलापूर्ति बहाल करा दी जाएगी।