फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुरः सड़क हादसे में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। आरामपुर बसई गांव में शनिवार रात दौड़ का अभ्यास कर रहे युवक की बाइक की टक्कर लगने से मौत हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन

बसई गांव निवासी वर्षीय विजय (20) सेना भर्ती के लिए रोजाना दौड़ का अभ्यास करता था। रोज की तरह वह शनिवार की शाम आठ बजे साथी युवकों के साथ गांव व ससुर खदेरी नदी पुल की ओर जाने वाली सड़क पर दौड़ रहा था। इसी दौरान पीछे से निकली बाइक ने विजय को टक्कर मार दी। सिर में चोट लगने से वह गिरकर बेहोश हो गया। साथी संदीप व अन्य युवक उसे खागा सीएचसी लेकर आए। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि हादसे की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें