गाजीपुर थाना दिवस में शिकायतें सुनतीं डीएम श्रुति व एसपी राजेश कुमार सिंह। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
गाजीपुर। संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम श्रुति और एसपी राजेश कुमार सिंह ने थाने में शिकायतें सुनीं। शिकायतों के निस्तारण के लिए पुलिस और राजस्व टीम गठित की गई। थाने में कुल नौ शिकायतें अधिकारियों ने सुनीं।
डीएम ने लेखपाल और पुलिस को आपसी सामंजस्य बनाकर शिकायतों के निस्तारण का आदेश दिया। शिकायत रजिस्टर में दर्ज की जाए। मौके पर पहुंचकर शिकायत निस्तारण के लिए कहा। डीएम और एसपी से लच्छीरामपुर निवासी बाबू लोधी ने चबूतरा बढ़ाकर बनवाने से रास्ते में अतिक्रमण की शिकायत की। मौके पर टीम भेजकर शिकायत का निस्तारण कराया गया। गाजीपुर कस्बा निवासी उदय नारायण ने पड़ोसी के खिलाफ जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत की। लम्हेटा निवासी बुंदेला और आनंद स्वरूप ने जमीन विवाद की शिकायत की है। विवाद निस्तारण को टीम भेजी गई। वहीं सभी थानों पर कुल 84 प्रार्थना पत्र पहुंचे। इसमें राजस्व से संबंधित 63 और पुलिस से संबंधित 21 रहे। राजस्व के सात मामलों और पुलिस संबंधी चार मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया।
गाजीपुर थानांतर्गत औगासी यमुना पुल पर पुलिस का चेक पोस्ट स्थापित किया गया है। यहां से बाहर से आने-जाने वाहनों की निगरानी की जाती है। डीएम श्रुति और एसपी राजेश कुमार सिंह ने चेक पोस्ट का निरीक्षण किया। एसपी ने पुलिस कर्मियों से वाहनों की निगरानी के लिए कहा।