शहर की एक दुकान में निर्मित व एक्सपायरी तिथि लिखे बिना रखी मिठाई। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की अनदेखी से दुकानदार एक्सपायरी डेट लिखे बिना मिठाई बेच रहे हैं। फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया के आदेश का पालन नहीं किया जा रहा है।
फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एफएसएसएआई) की ओर से एक अक्तूबर 2020 से नए प्रावधान लागू किए गए थे। इसके तहत मिष्ठान भंडार संचालक को काउंटर के भीतर मिठाई रखने से पहले प्रत्येक मिठाई की ट्रे पर बनाने की तिथि और एक्सपायरी डेट लिखनी थी। अब तक ज्यादातर मिठाई विक्रेताओं ने इसका पालन शुरू नहीं किया है। सहायक आयुक्त डीपी सिंह ने कहा कि कुछ दुकानदारों द्वारा मिठाइयों पर एक्सपायरी तिथि लिखी जा रही है। इसके प्रति दुकानदारों को जागरूक किया जा रहा है। इस नियम को सख्ती के साथ लागू किया जाएगा।