फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुरः अब ऑनलाइन किराया देकर बसों में करें सफर

विज्ञापन
रोडवेज बस स्टाप में खड़ी बसें। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। अब यात्री रोडवेज बसों में यूपीआई के माध्यम से ऑनलाइन किराये का भुगतान कर सफर कर सकते हैं। यह सुविधा परिवहन विभाग को मिली नई टिकट मशीनों में दी गई है। 15 दिन के अंदर यात्रियों को यह नई सुविधा मिलने लगेगी।
विज्ञापन

फतेहपुर डिपो को 76 नई टिकट मशीनें मिल गई हैं। अब यात्री गूगल पे, फोन पे या फिर किसी अन्य यूपीआई के माध्यम से बस में ही किराये का भुगतान कर सकेंगे। डिपो को जल्द ही 46 मशीनें और मिलेंगी। फतेहपुर डिपो से 112 बसों का संचालन किया जाता है। कुल बसों पर 10 मशीनें ज्यादा होती हैं। इसी वजह से जल्द ही 46 नई टिकट मशीन मिलेंगी।
नई टिकट मशीनों में वाईफाई चलाने के लिए एक सिम भी डाला जाएगा। यह सिम अभी फतेहपुर डिपो पर नहीं आया है। इस वजह से अभी यूपीआई से पेमेंट करने में दिक्कत आ रही है। 15 दिन के अंदर सिम टिकट मशीन में डाल दिए जाएंगे। इसके बाद यात्री यूपीआई से पेमेंट हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिम मिलने के बाद टिकट मशीनों को अपडेट कराया जाएगा। मशीनों के अपडेट होने के बाद यूपीआई पेमेंट की सुविधा शुरू हो जाएगी।
- दयाशंकर सिंह, एआरएम फतेहपुर डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें