फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुरः सदन में उठी पुल, सड़क की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। विधानसभा के मानसून सत्र में विधायकों ने स्थानीय समस्याएं उठाईं। गंगा पर पुल, अधूरे बिंदकी बाईपास, जहानाबाद में अंत्येष्टि स्थल बनाने की मांग उठाई गई। छुट्टा मवेशियों की समस्या भी सदन में रखी गई। सदन ने विधायकों को उनके क्षेत्र की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

खागा विधायक कृष्णा पासवान ने धाने मजरे गढ़ा से यमुना पार चिल्ली गांव के बीच की मांग की। कहा कि पुल नहीं होने से लाखों लोगों को लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। पुल बनने से लोगों को राहत मिलेगी। विकास के रास्ते खुलेंगे। उन्होंने किशनपुर-पहाड़पुर के बीच पक्के मार्ग की मांग रखी।
हुसैनगंज विधायक ऊषा मौर्या ने अन्ना मवेशियों का मुद्दा उठाया। कहा कि मवेशियों के डर से किसानों ने सब्जी की फसल लगाना बंद कर दिया है। हथगाम में फायर स्टेशन की जरूरत है। जर्जर तारों का बदलना व ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने के लिए सर्वे और इस पर अमल किया जाना जरूरी है।
विज्ञापन

बिंदकी विधायक जय कुमार सिंह जैकी ने बताया कि 11 वर्षों से अधूरे पड़े बिंदकी बाईपास का मामला उठाया। कहा कि इसे जल्द पूरा कराया जाए। जर्जर रोडवेज बस स्टॉप, बिंदकी कस्बे की जल निकासी की व्यवस्था और जर्जर विद्युत आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग उठाई।
जहानाबाद विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने विलुप्त हो चुकी नोन नदी और 32 वर्षों से सूखे पड़े जहानाबाद घाटमपुर रजबहा का मामला उठाया। जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र में अंत्येष्टि स्थल बनाए जाने, कस्तूरबा विद्यालय स्थापित किए जाने और राजकीय महिला महाविद्यालय की स्थापना की मांग की।
अयाहशाह विधायक विकास गुप्त ने बंधवा से कीर्तिखेड़ा-जोनिहां की सड़क बनाने की मांग उठाई। अग्रसेन चौराहे का सुंदरीकरण कराने, शाह में 50 बेड का हास्पिटल बनाए जाने और महमदपुर में एएनएम सेंटर बनाए जाने का मुद्दा उठाया है।
फतेहपुर विधायक चंद्रप्रकाश लोधी ने सदन में थरियांव, भिटौरा और बंधवा में खराब पड़ी पानी की टंकियों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा जब तक पानी की टंकी नहीं बनती है, तब तक विकल्प के तौर पर हैंडपंप लगवाए जाएं। शहर के ओवरब्रिज की साइड लेन बनवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें