फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुरः ईंट बिक्री न करने का फैसला

विज्ञापन
अमौली में ईट भट्ठा स्वामियों की हड़ताल में बोलते भट्ठा स्वामी पप्पू तिवारी। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
अमौली। अखिल भारतीय ईंट निर्माता समिति की गुरुवार को एक गेस्ट हाउस में बैठक हुई। जीएसटी की दर में छह प्रतिशत वृद्धि का विरोध किया गया। ईंट बिक्री न करने व भट्ठे न चलाए जाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष क्षत्रपाल सिंह ने कहा कि भट्ठे में जीएसटी की दर एक प्रतिशत की जगह छह प्रतिशत व कोयला की कीमत आठ हजार की जगह 22 हजार रुपये प्रति टन सरकार ने बढ़ा दिया है। सरकार की नीतियों का ईंट भट्ठा कारोबारी विरोध करेंगे। 22 से 23 सितंबर तक हड़ताल की जाएगी। कोई भी भट्ठा स्वामी ईंट बिक्री नहीं करेेगा। ईंट भट्ठा व्यवसायी पप्पू तिवारी ने कहा कि सरकार ने जीएसटी व कोयले के रेट तो बढ़ा दिए, लेकिन सात साल में ईंट के सरकारी रेट 72 सौ रुपये से घटाकर 65 सौ रुपये कर दिए गए है। महंगाई केे देखते हुए इस समय नौ हजार रुपये प्रति हजार ईंट होना चाहिए। तहसील उपाध्यक्ष प्रमोद शुक्ला ने कहा कि यदि सरकार समाधान नहीं करती है तो दिल्ली में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर महामंत्री संजय गुप्ता, अवधेश तिवारी, सुन्नू ओमर, सईद अहमद, प्रभु दयाल, सुरेंद्र तिवारी, अतहर प्रधान, मुन्ना वर्मा, कैलाश सेठ और विष्णु गुप्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें