घर में सुरक्षित पहुंची छोटिया। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
रक्षपालपुर। पैर फिसलने से यमुना नदी में गिरी एक वृद्धा को बचाने के लिए एक युवक ने अपनी जान दांव पर लगा दी। वृद्धा को निकालकर अस्पताल ले गए। इलाज के बाद वृद्धा के सुरक्षित घर पहुंचा दिया।
खखरेरू की रहने वाली छोटिया (60) सोमवार को बस से कोट गांव के लिए गई थी। कोटगांव में उसके भाई भगवत लाल रहते हैं। कोट गांव उतरने के बाद अचानक वृद्धा यमुना किनारे पहुंच गई। घाट किनारे पहुंचते ही अचानक पैर फिसलने से वह नदी में गिर गई। घाट पर मौजूद लोगों ने मदद के लिए शोरगुल किया लेकिन कोई भी पानी में जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। शोरगुल सुनकर घाट किनारे पहुंचे अमीर अहमद ने नदी में छलांग लगा दी। वह तैरते हुए छोटिया को खींचकर किनारे तक ले आया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उपचार कर छोटिया को स्वस्थ बताया। छोटिया के बेटे ने जीवन बचाने वाले अमीर अहमद को धन्यवाद किया। छोटिया को नदी से सुरक्षित बाहर निकालने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।