फतेहपुर। उद्यमियों की समस्याओं के निस्तारण के संबंध में कलक्ट्रेट के गांधी सभागार में उद्योग बंधु की बैठक हुई। अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी श्रुति ने कहा कि उद्यमी अपने उत्पादों को ऑन लाइन बाजार तक पहुंचाएं।
बैठक में उद्यमियों ने औद्योकिग क्षेत्र की मूलभूत आवश्यकताओं पानी, विद्युत, जल निकासी, सड़क की समस्याएं रखीं। डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर नियमानुसार निस्तारण किया जाए। डीएम ने अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व विनय पाठक से कहा कि मंडी सचिव प्रवर्तन का काम अपने क्षेत्र के नायब तहसीलदार के साथ करें। वेयर हाउस, सोलर ग्रिड स्थापना हेतु प्रस्ताव बनाकर उपलब्ध कराएं। जनपद के उत्पादों को ज्यादा से ज्यादा बाजारों में उपलब्ध कराने के लिए अमेजेन फ्लिप कार्ड से भी जोड़ा जाए। बैठक का संचालन उपायुक्त उद्योग अंजनीश प्रताप सिंह ने किया।