फतेहपुर। बिंदकी और राधानगर के दो सराफ ने डकैती और लूट का माल खरीदा था। पुलिस इन दोनों की तलाश कर रही है। पुलिस अभी तक कुछ जेवर ही बरामद कर सकी है।
राधानगर नई बस्ती में एक जनवरी को सेवानिवृत्त शिक्षक बलबीर सिंह की हत्या कर डाली गई डकैती और पांच अगस्त की रात चांदमारी चौकी क्षेत्र में प्राइवेट बस कंडक्टर के घर हुई लूटपाट का पुलिस ने गुरुवार को खुलासा किया था। दोनों घरों से बदमाश 22 लाख रुपये का माल लूटकर ले गए थे। पुलिस की बरामदगी में नकदी और माल दो लाख का ही निकला है। दिवंगत शिक्षक का बेटा सुजीत सिंह उर्फ दीपू गुरुवार शाम कोतवाली पहुंचा। उसने बताया कि पुलिस से जेवरात पहचान के लिए मांगे। पुलिस ने राधानगर के सराफा के पास बाकी जेवरात होना बताया है। सराफ मद्रास भाग निकला है। वहीं, बस कंडक्टर के घर से चोरी जेवर बिंदकी भवानीपुर के सराफा को बेचने की बात सामने आई है। पुलिस ने कुछ सराफा पकड़े थे। उन्हें बाद में छोड़ दिया गया है। कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि दोनों सराफा कारोबारी वांछित हैं। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई कर संपत्ति जब्त की जाएगी।