फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुरः बरसात ने उड़ाई बिजली, जलापूर्ति को झटका

विज्ञापन
हाईटेशन लाइन का फाल्ट ठीक करते विद्युत कर्मी। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। दो दिन से हो रही बारिश में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक बिजली चरमरा गई। शहरी क्षेत्र में आठ से 10 घंटे और ग्रामीण क्षेत्र में 30 से 48 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे पानी का भी संकट रहा।
विज्ञापन

शहर के बेरुईहार उपकेंद्र की बुधवार शाम चार बजे हाईटेंशन लाइन में फाल्ट हुआ। इससे रात 10 बजे तक आपूर्ति बंद रही। आबूनगर, मुराइन टोला उपकेंद्र से जुड़े फीडर बंद रहे। इससे शाम व सुबह जलापूर्ति बाधित रही। लोगों को पानी के संकट से जूझना पड़ा। ग्रामीण क्षेत्र के असोथर उपकेंद्र के थरियांव, नरैनी फीडर की बिजली आपूर्ति मंगलवार शाम से बंद है। इससे कोर्रा, सातों, बड़वा समेत कई गांव के लोगों बिजली न आने से परेशान हैं। इसी प्रकार थरियांव उपकेंद्र के मंडासराय फीडर से जुड़े खरसोला, मलांव, शिवपुर गांव की बिजली आपूर्ति मंगलवार से बंद है।
औंग प्रतिनिधि के अनुसार दुर्गागंज उपकेंद्र से गलाथा फीडर, औंग फीडर, इंडस्ट्रियल फीडर की आपूर्ति 36 घंटे बंद रही। मंगलवार रात 12 बजे से गुरुवार दोपहर फाल्ट सही हुआ। तब आपूर्ति बहाल हुई। इससे 35 हजार की आबादी प्रभावित रही। रानीपुर के धनंजय सिंह, औंग के प्रताप पटेल, बिंदकी फार्म के योगेंद्र, दरियापुर के रामचंद्र ने बताया कि हमेशा फाल्ट के कारण आपूर्ति बंद रहती है। अवर अभियंता रवि कुमार ने बताया 33 केवीए लाइन में फाल्ट हुआ था। इसकी ट्रांसमिशन मलवां से उपकेंद्र की दूरी 28 किमी है। बारिश के समय फाल्ट ढूंढने में दिक्कत होती है। इस कारण से आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

अल्लीपुर प्रतिनिधि के अनुसार मलवां कस्बा के उपकेंद्र की इनकमिंग मशीन में फाल्ट के कारण 24 घंटे आपूर्ति बाधित रही। इससे करीब 150 गांव के लोग बिजली की समस्या से परेशान हुए। एसडीओ शुभम जैन ने बताया कि इनकमिंग, आउटगोइंग में ब्लास्ट हो जाने से उपकेंद्र की आपूर्ति बाधित हो गई थी। मकैनिक बुलाकर सही करा दिया गया है।
बारिश के कारण हाईटेंशन लाइन में फाल्ट हुए हैं। हाईटेंशन लाइनों का फाल्ट रात में ढूंढना संभव नहीं होता है। इस कारण से आपूर्ति बहाल कराने में दिक्कतें आती हैं। फाल्ट सही कराकर आपूर्ति बहाल कराई जा रही है।
विज्ञापन

- सैयद अब्बास रिजवी, अधीक्षण अभियंता विद्युत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें