फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुरः मनरेगा से 11 माह में गांवों में 75 करोड़ के काम

विज्ञापन
तेलियानी ब्लाक के ठिठौरा में मनरेगा में काम करते श्रमिक। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। मनरेगा से पंचायतों में विकास कार्य कराने में 11 माह में 75 करोड़ 13 लाख 59 हजार की राशि खर्च कर दी गई। इतनी भारी भरकम धनराशि खर्च करने के बाद भी पंचायतों के हालात जस के तस हैं।
विज्ञापन

गांवों में तालाब बनकर तैयार नहीं हैं। पंचायत भवन व बारातशालाएं जर्जर हैं। रास्तो में दलदल है। जल निकासी के लिए व्यवस्थित ड्रेनेज सिस्टम नहीं ईजाद किया गया है। मनरेगा का जिम्मा संभाले अधिकारियों का कहना है कि इस रकम में से बड़ा हिस्सा प्रधानों के पिछले कार्यकाल की परियोजनाओं के बकाये पर खर्च किया गया है। विगत एक साल में इतनी बड़ी राशि विधायकों की निधि तक से नहीं खर्च हुई है, जितनी पंचायतों ने मनरेगा से कर डाली। सीडीओ सत्य प्रकाश का कहना है कि पंचायतों में मनरेगा से अत्यधिक खर्च की जानकारी हुई है। इस संबंध में खंड विकास अधिकारियों से कामों का हिसाब मांगा गया है। प्रथम दृष्टया कहीं गड़बड़ी नजर आती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मनरेगा से कामों पर खर्च
विकासखंड - धनराशि (करोड़ में)
-----------------
ऐरायां - 389.12
अमौली - 763.56
असोथर - 803.8
बहुआ - 261.79
भिटौरा - 441.63
देवमई - 195.19
धाता - 393.81
हसवा - 686.38
हथगाम - 1146.47
खजुहा - 571.37
मलवां - 492.4
तेलियानी - 754.78
विजयीपुर - 613.29
---------------------
कुल - 7513.59
---------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें