फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुरः रेलवे स्टेशन पर बनेगा ओवर ब्रिज

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन में ट्रैक पार करते यात्री। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति का प्रयास रंग लाया। अब रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म एक से दो और तीन पर आने-जाने के लिए यात्रियों को आसानी होगी। प्लेटफार्म के पश्चिम की तरफ 9.92 करोड़ रुपये की लागत से फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) बनेगा।
विज्ञापन

आदर्श रेलवे स्टेशन फतेहपुर से रोज दो हजार से अधिक यात्री ट्रेनों में सफर करते हैं। अभी प्लेटफार्म एक से दो व तीन में जाने के लिए एक ही एफओबी बना हुआ है। प्लेटफार्म दो व तीन पर कोई ट्रेन रुकती है और यात्रियों की सीट ट्रेन की बोगी पूरब की ओर है, तो एफओबी से जाने में आसानी है, लेकिन ट्रेन की बोगी पश्चिम दिशा में है तो यात्रियों को एफओबी से पार करके पहुंचना मुश्किल होता है। दूरी अधिक होने के कारण यात्रियों को दिक्कत उठानी पड़ती है। ऐसे में यात्री जान जोखिम में डालकर सीधे ट्रैक पार करने की कोशिश करते हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के प्रयास से एफओबी बनाने की मंजूरी मिल गई है। धनराशि भी अवमुक्त कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें