फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुरः यमुना का पानी हाईवे पर, रूट डायवर्जन

विज्ञापन
बाढ़ से जलमग्न किशनपुर रामलीला मैदान। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
बहुआ। खतरे के निशान को पार कर चुकी यमुना ने गुरुवार रौद्र रूप धारण कर लिया। नदी के पानी ने ललौली को चिल्ला से जोड़ने वाले कानपुर-बांदा हाईवे को डुबो दिया। पुलिस-प्रशासन ने इस मार्ग को बंद कर रूट डायवर्जन करा दिया है। हाईवे को बंद कर बंधवा से बहुआ होकर बांदा के लिए वाहन भेजे जा रहे हैं। इससे अब राहगीरों को बांदा जाने के लिए 10 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी होगी।
विज्ञापन

यमुना के बढ़े जलस्तर से बांदा-कानपुर हाइवे, ललौली से उरौली दसौली मार्ग, ललौली से कोर्राकनक मार्ग, कोर्राकनक से मैनाही संपर्क मार्गों पर दो से तीन मीटर की ऊंचाई से पानी बहने से साथ आवागमन बंद हो गया है। ललौली के अढ़ावल, पलटूपुर, ललौली कस्बे, कोर्राकनक के कई मजरों में गांव किनारे तक पानी पहुंच गया है। सबसे ज्यादा खतरा ललौली, पलटूपुर, उरौली, दसौली, हड़ाही, मैनाही, बेलखरा, धोबिया, धनुवन और कोर्राकनक समेत एक दर्जन गांवों को है। जिलाधिकारी श्रुति, एसपी राजेश सिंह, एडीएम विनय पाठक ने प्रभावित गांवों का जायजा लिया।
किशनपुर। यमुना के पानी के कारण किशनपुर के तीन रास्ते बंद हो गए हैं। कस्बे के कई मोहल्ले में पानी प्रवेश कर गया है। सबसे अधिक प्रभावित गांव महावतपुर असहट है। यह गांव चारों ओर से पानी से घिरकर टापू सा बन गया है। सरौली, महेशपुर मठेठा, गढ़ा गांवों को किशनपुर से जोड़ने वाला दमहा पुल का रास्ता भी बाढ़ का पानी आने से बंद हो गया है। नागा बाबा मंदिर के पास से पहाड़पुर चौकी, मड़ौली के रास्ते पर पानी भर गया है और यहां नाव से आवागमन शुरू हुआ है। रामलीला मैदान, वार्ड नंबर छह, फाल्गुन गिरि मंदिर, दमहा पुल, वार्ड नंबर चार का इलाका पानी से लबालब है। (संवाद)
विज्ञापन

फतेहपुर। डीएम श्रुति और एसपी राजेश कुमार सिंह ने गुरुवार को यमुना के पानी से प्रभावित गांव ललौली, पलटू का पुरवा, धनवनखेड़ा, दसौली, उरौली का जायजा लिया। ललौली इंटर कालेज में राहत शिविर शुरू किया गया है। डीएम ने कहा कि शिविर में शौचालय, सफाई, प्रकाश व्यवस्था, गद्दे, पेयजल की व्यवस्था की जाए। सीएमओ से कहा गया है कि प्रभावित गांवों में दवाएं भेजना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें