फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुरः अब राशन कार्डधारकों को देने होंगे गेहूं व चावल के पैसे

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। कोरोनाकाल से अब तक कार्डधारकों को मिलने वाले मुफ्त अनाज पर रोक लगा दी गई है। शासन से जुलाई माह का मुफ्त राशन बांटने का आदेश नहीं आया है। इस कारण अब कार्डधारकों को गेहूं और चावल लेने के लिए तय राशि अदा करनी होगी। उधर, रोस्टर के मुताबिक राशन वितरण न होने से कार्डधारक परेशान हैं। जून के राशन का वितरण अगस्त में हो रहा है।
विज्ञापन

जिले में राशन की 1106 दुकानें हैं। ग्रामीण क्षेत्र में 1037 दुकानें और शहरी क्षेत्र में 76 दुकानें हैं। जिले में पांच लाख 886 राशन कार्डधारक हैं। इनमें पात्र गृहस्थी योजना के चार लाख 64 हजार 97 राशन कार्डधारक और अंत्योदय योजना के 36 हजार 789 राशन कार्डधारक शामिल हैं। अंत्योदय योजना व पात्र गृहस्थी योजना के कार्डधारकों को प्रत्येक माह सस्ते दर पर राशन का वितरण होता है। वर्ष 2020 में कोरोना काल के दौरान शासन के निर्देश पर कार्डधारकों को प्रत्येक माह दो चरणों में मुफ्त राशन बांटा जाता रहा है। मुफ्त राशन के साथ कुछ महीनों तक एक किलो चना, रिफाइंड ऑयल व नमक भी दिया जाता रहा है। पिछले कुछ दिनों से दुकानों पर सही समय से राशन न पहुंच पाने से रोस्टर के मुताबिक वितरण नहीं हो पा रहा है। जून के दूसरे चरण के राशन का वितरण अगस्त में कराया जा रहा है। आठ अगस्त से शुरू हुआ राशन वितरण 20 अगस्त तक चलेगा। कार्डधारकों को पहले चरण का मुफ्त राशन देने का आदेश जून तक ही था। शासन ने मुफ्त राशन देने के आदेश को आगे नहीं बढ़ाया गया है।
पात्र गृहस्थी योजना के कार्डधारकों को प्रत्येक यूनिट पर दो किलोग्राम चावल व तीन किलोग्राम गेहूं दिया जाता है। अंत्योदय योजना के कार्डधारकों को प्रति कार्ड 35 किलोग्राम राशन मिलता है। इसमें 15 किलोग्राम गेहूं व 20 किलोग्राम चावल शामिल हैं। हालांकि उपलब्धता के आधार पर गेहूं और चावल घटता और बढ़ता रहता है। गेहूं दो रुपये प्रति किलोग्राम और चावल तीन रुपये प्रति किलोग्राम की दर से दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानों पर समय से राशन न पहुंचने के कारण वितरण में विलंब हो रहा है। जुलाई माह का फ्री राशन वितरण कराने का अभी कोई आदेश नहीं आया है।
-अभय सिंह, जिला आपूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें