फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुरः जल संचयन के लिए करें ठोस इंतजाम- अपर सचिव

विज्ञापन
तेलियानी ब्लाक में बने रूफटॉप रेनवाटर हार्वेस्टिंग का निरीक्षण करते अपर सचिव आशीष कुमार गोयल। स - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। ग्रामीण विकास मंत्रालय के अपर सचिव आशीष गोयल ने गुरुवार को ब्लॉक तेलियानी परिसर में बने रूफटॉप रेनवॉटर हार्वेस्टिंग का जायजा लिया। कहा कि जल संचयन के ठोस इंतजाम करें।
विज्ञापन

वह मंझूपुर में मनरेगा के तहत बनाए गए शहीद भगत सिंह ग्रामीण चिल्ड्रेन पार्क का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि पानी की निकासी के लिए उचित व्यवस्था पार्क में की जाए। पार्क का मैदान समतल कराकर कंकड़, जमा गिट्टी तुरंत हटा दी जाए। पार्क में खेलने के लिए बालीबॉल, बास्केटबॉल कोर्ट बनाया जाए। हर जगह घास लगाई जाए। इसके बाद वह चखेड़ी में बने स्वंतत्रता संग्राम सेनानी रामखेलावन सिंह भदौरिया अमृत सरोवर का निरीक्षण करने पहुंचे। कहा कि अमृत सरोवर के चारों ओर प्राकृतिक चहारदीवारी यानी झाड़ीदार पौधे लगाए जाएं। इसके बाद वह सीएचसी बिंदकी पहुंचे और यहां का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान ब्लड बैंक, प्रसव कक्ष, एक्सरे कक्ष, इमरजेंसी वार्ड, पीकू वार्ड, कोविड ओमिक्रॉन कक्ष, दवा स्टोर रूम, दवा की उपलब्धता की जांच की। इस मौके पर सीडीओ सत्य प्रकाश, भाग्यश्री और एसडीएम बिंदकी अंजू वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें