फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुरः छह लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। शादी करने से मना करने पर युवक ने अपने भाई और पत्नी के साथ मिलकर दामाद के भाई की पिटाई कर दी और अंगोछा से गला कसकर जान से मारने का प्रयास किया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दंपती समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

चांदपुर थाना क्षेत्र के मटरू का डेरा निवासी बलराम ने बताया कि बड़े भाई अशोक की शादी औरा थाना चांदपुर निवासी रीतू पुत्री संतोष के साथ 2021 में हुई थी। रीतू की शादी के बाद से ही संतोष अपनी छोटी पुत्री सीतू की शादी उससे करने का दबाव बना रहे थे। आरोप लगाया कि संतोष, रामप्रसाद, भूरी, सीतू और दो अज्ञात लोग छह मई को घर आए। सीतू से गूढ़ेश्वर धाम में चलकर शादी करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर गाली गलौज की और लात घूसों से मारापीटा। संतोष और भूरी ने उसका अंगोछा से गला कस कर जान से मारने का प्रयास किया। भाभी रीतू बचाने दौड़ी तो उसे भी मारापीटा। उसका मोबाइल तोड़ दिया। घर में भी तोड़फोड़ की गई। आसपास के लोगों के आने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। थाने में सुनवाई नहीं होने पर कोर्ट की शरण ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें