झील किनारे जानकारी लेते अपर मुख्य सचिव आशीष गोयल। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। ग्रामीण विकास मंत्रालय में अपर सचिव आशीष कुमार गोयल ने बुधवार को तेलियानी ब्लॉक के ग्राम पंचायत कोराई में संचालित अरिहन्त प्रेरणा लघु उद्योग पुष्टाहार उत्पादन इकाई का जायजा लिया। उन्होंने पुष्टाहार के बारे में जानकारी ली।
उन्होंने कहा कि प्लांट में फॉयर सेफ्टी व मेडिकल फर्स्ट एड रखा जाए। रेन वॉटर हार्वेस्टिंग के तहत सोकपिट बनाया जाए जिससे ग्राउंड वॉटर लेवल बढ़ाने में मदद मिल सके। उन्होंने पुष्टाहार चखकर उसकी गुणवत्ता देखी। इसके बाद उन्होंने ग्राम पंचायत बड़ागांव में जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल योजना के तहत 340.19 लाख की लागत से निर्माणाधीन परियोजना का स्थलीय जायजा लिया। कार्यदायी संस्था गायत्री रेमकी से जानकारी ली कि इस परियोजना से कितने गांवों को लाभ मिलेगा। बताया गया कि 250 गांवों को इस योजना से आच्छादित किया जाएगा। इसमें पाइप लाइन बिछाने का काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि ओवरहेड टैंक निर्माण की गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाए। गुणवत्ता युक्त पाइप लाइन डाली जाए। ओवरहेड टैंक परिसर में अपर सचिव ने आम का पौधा लगाया। इस मौके पर डीएम श्रुति, सीडीओ सत्य प्रकाश, वैज्ञानिक भाग्यश्री साहू, पीडी एमपी चौबे और बीएसए संजय कुमार कुशवाहा मौजूद रहे।