शादीपुर नाका से देवीगंज जानेवाली सड़क निर्माण के लिए डंप सामग्री। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। इस बारिश में शादीपुर क्रासिंग देवीगंज रोड पर जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी। एक माह में 35 लाख की लागत से 400 मीटर लंबी सीसी सड़क बन जाएगी।
शादीपुर रेलवे क्रासिंग से देवीगंज पुुरानी कचहरी रोड 20 साल बाद बनने जा रही है। वर्तमान में सड़क पर धूल उड़ रही है। गिट्टियां बिखरी पड़ी हैं। अमर उजाला ने 29 अप्रैल के अंक में यह समस्या उठाई थी। नगर पालिका ने इसका संज्ञान लेते हुए सड़क निर्माण शुरू करा दिया है। 400 मीटर लंबी इस सड़क के सीसी निर्माण में करीब 35 लाख खर्च होगा। सीसी सड़क का निर्माण पूरा कराने के लिए एक महीने की समय सीमा निर्धारित की गई है। अवर अभियंता सिविल अमित जायसवाल ने बताया कि बारिश से पहले इस सड़क का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। जलभराव वाला क्षेत्र होने के कारण इस बार इसे सीसी सड़क में परिवर्तित किया जा रहा है।