फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: 81 लाख खर्च के बाद भी बारिश में डूबा शहर

विज्ञापन
फोटो-45-जिला अस्पताल के पास सड़क पर भरे पानी से निकलते वाहन। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। नगर पालिका की ओर से नाला सफाई के नाम पर करीब 81 लाख खर्च किए जाने के बावजूद बुधवार दोपहर करीब एक घंटे की तेज बारिश ने जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। नाले चोक होने से शहर के कई प्रमुख मार्ग और चौराहे जलमग्न हो गए।
विज्ञापन

इससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी और कई स्थानों पर जाम की स्थिति बनी रही। स्थानीय लोगों ने नाला सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाए। नगर पालिका के ईओ रविंद्र सिंह ने बताया कि शहर में जहां-जहां जलभराव हुआ है, वहां पंपिंग सेट और टैंकर रखवाकर पानी की निकासी कराई गई है, ताकि लोगों को आवागमन में परेशानी न हो।

जिला अस्पताल के बाहर जलभराव से परेशानी
जिला अस्पताल के पास नाला चोक होने से बारिश का पानी सड़क पर भर गया। अस्पताल आने वाले मरीजों और तीमारदारों को पानी से होकर गुजरना पड़ा। जलभराव के कारण करीब 30 मिनट तक जाम लगा रहा। इससे मरीजों समेत राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन



नाला चोक होने से नंदी चौराहे पर जलभराव
तांबेश्वर मंदिर स्थित नंदी चौराहे के पास नाला पूरी तरह चोक होने से बारिश का पानी नहीं निकल सका। जलभराव के बीच स्कूली बच्चों को हाथों में जूते-चप्पल लेकर चौराहा पार करना पड़ा। आसपास के कई घरों और दुकानों में भी पानी भर गया, जिससे लोगों को दिक्कत हुई।

बारिश के बाद सड़क पर फैली मिट्टी, आवागमन प्रभावित
शादीपुर चौराहा से बुलेट चौराहा जाने वाले मार्ग पर सीवर लाइन का काम चल रहा है। जेसीबी से सड़क खोदकर सीवर पाइप डाली जा रही है। बुधवार को बारिश के बाद खोदी गई सड़क की मिट्टी पूरे मार्ग पर फैल गई। इससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी हुई।

बारिश के बाद सड़क धंसी, पुलिस की गाड़ी फंसी
पटेल नगर से कचहरी रोड पर सीवर लाइन का काम पूरा होने के बाद सड़क पर मिट्टी बराबर कर दी गई थी। बुधवार को बारिश के बाद इसी स्थान से गुजर रही पुलिस की गाड़ी सड़क में धंस गई। करीब 20 मिनट तक गाड़ी फंसी रहने से जाम लग गया। बताया गया कि नाली चोक होने से बारिश का पानी सड़क पर जमा हो गया था, जिससे सड़क का हिस्सा धंस गया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस की गाड़ी को बाहर निकाला जा सका।

फोटो-45-जिला अस्पताल के पास सड़क पर भरे पानी से निकलते वाहन। संवाद

फोटो-45-जिला अस्पताल के पास सड़क पर भरे पानी से निकलते वाहन। संवाद

फोटो-45-जिला अस्पताल के पास सड़क पर भरे पानी से निकलते वाहन। संवाद

फोटो-45-जिला अस्पताल के पास सड़क पर भरे पानी से निकलते वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें