कुश्ती से पहले पहलवानों का हाथ मिलवाते हुए
- फोटो : अमर उजाला
खजुहा विकास खंड के जाफरगंज कस्बे में तीन दिनी महोत्सव के अंतिम दिन दंगल देखने कुश्ती प्रेमी भारी संख्या में जुटे। पहलवानों के दांवपेंच देख लोगों ने वाहवाही की। फतेहपुर के राम सिंह रतनपारा ने दंगल हांककर पहला स्थान प्राप्त किया। अंतिम दिन हटिया बाजार में महिलाओं ने खरीदारी की। वहीं बच्चों ने झूले का आनंद लिया।
जिला पंचायत सदस्य इंद्रजीत पाल ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर दंगल की शुरुआत कराई। कौशांबी के अशोक ने रायबरेली के अवधेश को पछाड़ा। जुनैद जिगनी ने राहुल कानपुर को मात दी। इलाहाबाद के सत्यवान ने सुरेश बांदा को पटका। लमेंहटा के अनिल ने सतना से आए महेश को मात दी। अंतिम कुश्ती में फतेहपुर के राम सिंह रतनपारा ने कौशांबी से आए राजेश को धूल चटाकर 51 सौ रुपये का इनाम जीता। अन्य पहलवानाें को भी कमेटी ने पुरस्कृत किया।
कमेटी के अध्यक्ष प्रधान पति घनश्याम दास डेल्जू गुप्ता, रमाकांत दीक्षित, भगौती सेठ, हरि नारायन, रघुनाथ, मुन्ना दीक्षित, अरुण तिवारी, वसीम मोहम्मद, कृष्ण कुमार शास्त्री, शिवबाबू वर्मा आदि ने व्यवस्था संभाली।
पुलिस कर्मी को ग्रामीण ने पटका
मेले के अंतिम दिन भीड़ को नियंत्रित करने में लगे एक पुलिस कर्मी ने ग्रामीण से बदसलूकी कर दी। इससे भड़के ग्रामीण ने सभी के सामने पुलिस वाले को पटक दिया। हंगामा होने पर थानाध्यक्ष पुलिस कर्मी भीड़ से निकालकर मामला शांत कराया।