फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू, कुल 31 बिके

विज्ञापन
विज्ञापन
हुसैनगंज। पंचायत चुनाव के शंखनाद के साथ ब्लॉक में नामांकनपत्रों की बिक्री शुरू हो गई है। जिले में पंचायत चुनाव तीसरे चरण में 26 अप्रैल को होना है। भिटौरा ब्लॉक में 81 प्रधान, 103 बीडीसी, 1215 ग्राम पंचायत सदस्यों के चुनाव होने हैं। नामांकन पत्रों के दाखिला 13 से 15 अप्रैल तक होना है।
विज्ञापन

नामांकन पत्र के साथ जाति प्रमाण पत्र, अदेय प्रमाण पत्र, पुलिस से जारी चरित्र प्रमाण पत्र दाखिल करना होगा। एडीओ पंचायत अशोक कुमार ने बताया कि नामांकन पत्र बिक्री के लिए ब्लॉक कार्यालय में काउंटर खोले गए है। अब तक सभी पदों के मिलाकर करीब 31 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें