फतेहपुर। प्राथमिक विद्यालय घंसूरपुर में शिक्षा मित्र के बैग करीब एक लाख कीमत के जेवरात चोरी हो गए। घटना की जांच के बाद पुलिस ने प्रधानाध्यापक समेत चार पर मुकदमा दर्ज किया है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के खंभापुर निवासी कोमल देवी पत्नी धर्मेंद्र घंसूरपुर प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा मित्र के पद पर तैनात हैं। उनका आरोप है कि 13 मई को शादी समारोह से सीधे स्कूल पहुंच गई थी। बैग में जेवरात होने के कारण कुसुम सिंह प्रधानाध्यापक की ्लमारी में बैग रख दिया।
छुट्टी के बाद देखा कि अलमारी खुली थी और बैग में रखे जेवर के डिब्बे खाली थे। प्रधानाध्यापक ने आरोप को गलत बताया है। पुलिस ने प्रधानाध्यापक, शीला देवी सहायक अध्यापक, रसोइया निर्मला देवी, पूनम देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।