विजयीपुर। इलेक्ट्रानिक सामान की दुकान में सेंध लगाकर चोरों ने नकदी व कीमती मोबाइल पार कर दिए। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की। पुलिस का कहना है कि चोरों का पता किया जा रहा है।
किशनपुर थाना क्षेत्र के नरैनी गांव निवासी बृजेश सिंह की बाजार में इलेक्ट्रानिक सामान की दुकान है और इसी से मोबाइल की भी बिक्री करते हैं। शुक्रवार की देर रात चोरों ने दुकान में सेंध लगाकर एक लाख की कीमत के मोबाइल व 20 हजार रुपये नकद पार कर दिए।
बृजेश ने कुछ लोगों पर शंका भी जताई है। एसओ किशनपुर संजय तिवारी ने बताया कि फोरेंसिक की रिपोर्ट आने पर मुकदमा दर्ज होगा।